Sirmaur Uday

विचार से विकास

चूड़ेश्वर सेवा समिति” की केंद्रीय कार्यकारिणी की चौपाल में हुई बैठक , बैठक में भावी योजनाओं पर हुई चर्चा

चूड़ेश्वर सेवा समिति की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को चौपाल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष बी.एम. नेण्टा ने की ।बीएम नेण्टा  ने अपने संबोधन में समिति की भूमिका को जनसेवा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और सभी सदस्यों से समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में भंडारा समिति के अध्यक्ष अमर सिंह  ने चूड़धार में चल रहे भंडारे के बारे में विस्तार से चर्चा की ।उन्होंने बताया कि इस बार से भंडारे में शाम के समय चाय और सुबह के समय  चाय और हलवा प्रसाद के रूप में वितरित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने भंडारा समिति के लिए कुछ मांगे भी रखी जिनमें सोलर लाइट की रिपेयर और वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस बार  लंगर में दो दिन सिडकू और घी भी आने वाले श्रद्धालुओं को दिया जा रहा है।
शीघ्र ही शिरगुल महाराज पर पुस्तक होगी तैयार

साहित्य सृजन एवं प्रशासन उप समिति के अध्यक्ष डॉ गोपाल चौहान और उपाध्यक्ष डॉ शिव भारद्वाज ने कहा कि शीघ्र ही शिरगुल महाराज पर पुस्तक तैयार होगी साथ ही उन्होंने शिरगुल महाराज पर एक पंपलेट और वहां पर एक होर्डिंग लगाने की भी बात कही जिससे कि वहां आने वाले श्रद्धालुओं को यह पता चल सके कि शिरगुल महाराज का इतिहास क्या है।  साथ ही उन्होंने फेसबुक पर एक पेज बनाने व वेबसाइट बनाने का भी सुझाव दिया।