Sirmaur Uday

विचार से विकास

विधान सभा उपाध्यक्ष  विनय कुमार बागथन के जिला स्तरीय बाल दिवस मेला  में रहे मुख्य अतिथि 

विधान सभा उपाध्यक्ष ने आज सिरमौर जिला के बागथन में आयोजित जिला स्तरीय बाल दिवस मेले के समाप्न अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
उन्होंने मेले के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि  एक महान विभूति  देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्म दिवस पर दूसरी महान विभूती हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाई. एस. परमार  के जन्म स्थल पर आयोजित यह मेला हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व मे आने से लेकर आज के विकसित हिमाचल की विकास  गाथा को  संजोकर रखे हुए है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने का श्रेय हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर वाई. एस. परमार को जाता है। हमें आज गर्व है कि हिमाचल प्रदेश में अपनी विधानसभा है और हम अपने प्रदेश का कानून स्वयं बनाते है।
विनय कुमार ने कहा कि जिस प्रकार पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों से लगाव रखते थे उसी प्रकार प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है और उनकी  देखरेख, शिक्षा, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण के  अतिरिक्त स्टार्ट-अप शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तथा घर बनाने के लिए 3 बिस्वा भूमि के प्रावधान के साथ-साथ 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता  प्रदान की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने कानून बनाकर अनाथ बच्चों को अधिकार प्रदान किए हैं ताकि वे गरिमामयी जीवन यापन कर सकें।
विनय कुमार ने कहा कि रेणुका विधान सभा क्षेत्र के साथ-साथ वह इस क्षेत्र के विकास के लिए भी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में लाई गई  सभी मांगो को वे स्वंय मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।