Sirmaur Uday

विचार से विकास

माजरा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना बाइक सवार की हुई मौत

धौलाकुआं के पास बेहड़ेवाला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक स्कूल बस और एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजबन निवासी कपिल सिंह(24 वर्षीय) पुत्र इंद्र सिंह के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस पांवटा की ओर से नाहन की ओर जा रही थी और बाइक सवार नाहन की ओर से पांवटा आ रहा था की पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत गांव भेड़े वाला मोड पर राशन डिपो  के नजदीकआमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि बाइक सवार उछलकर बस के शीशे पर लगा और मौके पर मौत हो गईएएसपी योगेश रोल्टा ने इस मामले की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस ने घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।