Sirmaur Uday

विचार से विकास

तम्बाकू रोकथाम अभियान के तहत नाहन में किये जा रहे चालान,शिक्षण संस्थानों के आसपास व तम्बाकू सामग्री डिस्प्ले पर की जा रही है कार्यवाई

प्रदेश को तम्बाकू मुक्त करने के उदेशीय से 60 से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत स्वास्थय विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर तम्बाकू निषेध जागरूकता के साथ साथ जिन दुकानों पर तम्बाकू उत्पाद सीधे डिस्प्ले किये गए हैं उनके चालान  भी किये जा रहे हैं। इसके इलावा जो दुकाने किसी भी शिक्षण संस्थान के निर्धारित क्षेत्र में तम्बाकू आधारित सामग्री बेच रहे हैं उनके खिलाफ भी चालान व् क़ानूनी कार्यवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय नाहन  में बी एम ओ स्वास्थय  विभाग मोनिशा अग्रवाल की अगुआई में पुलिस ,राजस्व ,नगर परिषद कर्मियों के साथ बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया और साथ ही चालान  भी किये गए। बी एम ओ  मोनिशा अग्रवाल ने बतायाकि तम्बाकू निषेध अभियान के तहत दुकानों का निरीक्षण व् जागरूक किया जा रहा है ताकि दुकानदार भी नियमों को समझ सकें। किसी भी शिक्षण संस्थान के पास निर्धारित दूरी  में तम्बाकू उत्पाद बेचना दंडनीय है इसके इलावा जो दुकानदार तम्बाकू उत्पाद बेच रहे हैं उन्हें नगर परिषद से एक लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है और वो भी इस समाग्री को डिस्प्ले नहीं कर सकते। इसी को लेकर आज नाहन  में कार्यवाई की जा रही है।