Sirmaur Uday

विचार से विकास

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई द्वारा नाहन नगर में प्रदेश सुखु सरकार की शव यात्रा निकाली!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिरमौर  नाहन इकाई द्वारा नाहन नगर में  प्रदेश सुखु सरकार की शव यात्रा  निकाली!  जिसमें बढ  चढ़कर सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया!

जिला कार्यालय मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव, इकाई अध्यक्ष स्वपनील, इकाई मंत्री साहिल ने प्रदेश सरकार का शव दहन करते हुए बताया कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति पूर्ण रूप से क्षेत्र की सरकार में हो चुकी है! जिसमें विद्यार्थी विरोधी निर्णय यह सरकार ले रही है जो की झूठी गारंटी से सत्ता में आई है! चारों ओर बेरोजगारी से युवा त्रस्त हो चुका है ! महिलाओं से 1500 रुपये का झूठा वादा किया है! आज पूरा प्रदेश सुखु सरकार से दुखी हो चुका है! जिस कारण शव यात्रा निकालने के लिए विद्यार्थी छात्र संगठन को सड़कों पर आना पड़ा! सरकार में केवल मित्रों को नौकरी प्राप्त हो रही है प्रदेश की जनता को यह सरकार ₹5000 रुपए की अनेक प्रकार के मित्र नाम की नौकरी का झांसा देकर ठग रही है!