कहा जाता हैकि जन सहयोग से हर कार्य सम्भव हो जाता है जरूरत है तो आमजन को जोड़ने की और एक सकारात्मक सोच की। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है पार्षद राकेश गर्ग उर्फ़ पपली ने ,उन्होंने जर्जर हो रहे नाहन के मोक्ष धाम जिसे बंकू वाला के नाम से जाना जाता है उसके सोंदर्यकरण का बीड़ा उठाया और आमजन के वित्तीय मदद से आज लगभग सवा करोड़ की राशि से मोक्ष धाम का कायाकल्प करके दिखाया है।
आज यह स्थल एक बहुत दर्शनीय व् आकर्षक स्थल बन के उभर रहा है। नगर परिषद नाहन जोकि इसकी देखरेख करती है वो भी इस कार्य में पूरा सहयोग दे रही है। इसी कड़ी में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग देवदार के 15 पौधे लाये हैं जिन्हे मोक्ष धाम में लगाया गया है और इनके लगने से यह स्थल और भी आकर्षक होगा। इसके इलावा समाजसेवी सुनील गौड़ ने विशेष तोर पर कोलकाटा से फूलों के पौधे लाये हैं और पिछले 6 महीनो से इनकी देखभाल भी कर रहे हैं । जन सहयोग से आज यह स्थल एक आकर्षक स्थल बनकर उभर रहा है।
कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन अजय गर्ग ने बतायाकि मोक्ष धाम नगर परिषद के अधीन है और यहां की देखभाल परिषद करती है। इसके सोंदर्यकरण को लेकर नगर परिषद भी कार्यरत है और अनेक कार्य यहां किये जा रहे हैं।परिषद अब यहां देवदार के पौधे लगा रही है ताकि यहां का और अधिक सोंदर्यकरण हो सके। पार्षद राकेश गर्ग व् मोक्ष धाम विकास समिति ने जन सहयोग से इस स्थान को विकसित करें का कार्य किया है जोकि सराहना का विषय है। नगर परिषद भी इसके सोंदर्यकरण के लिए कार्य कर रही है।
पार्षद राकेश गर्ग ने बतायाकि मोक्ष धाम एक ऐसा स्थान है जहां अंतिम यात्रा होती है यह स्थान काफी समय से जीर्ण शीर्ण हालत मेंथा। उन्होंने इसके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया और जन सहभागिता से आज यह स्थान बहुत दर्शनीय बन रहा है यहां पर लोगो के बैठने को शेड डालकर बेंच लगाए जा रहे हैं ,शौचालय बनाया गया है और लकड़ी रखने का उचित स्थान बनाया गया है। इस पर अभीतक जन सहयोग से लगभग एक करोड़ की राशि लग चुकी है और अब भी कुछ कार्य शेष रह गया है। उन्होंने आमजन से इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की अपील भी की।
उल्लेखनीय हैकि जन सहयोग से कार्य कैसे होते हैं इसका एक उदाहरण नाहन में देखा जा सकता है जहां पर आपसी सहयोग से मोक्ष धाम एक दर्शनीय स्थल बनकर सामने आया है।