Sirmaur Uday

विचार से विकास

नाहन के छोटे छोटे बच्चे निकले स्वच्छता की अलख जगाने ,विला राउंड से शुरुआत

नगर को स्वच्छ व् सुंदर बनाने की दिशा में अब छोटे बच्चे भी अपनी भागेदारी निभाने का संकल्प लेकर उतर पड़े हैं ,नाहन के बच्चों ने अपना क्लब बनाकर कार्य आरम्भ कर दिया है

आज छोटे बच्चों द्वारा विला राउंड नाहन में सफ़ाई की गई। 9-10 साल की बच्चियों ने अपने शहर के योगदान देने के लिए एक ग्रुप का गठन किया जिसका नाम उन्होंने पैंथर्स क्लब रखा है। ये उनका पहला मौका है जब उन्होंने क्लब बनाने के बाद कोई अभियान चलाया। देवांशी, अलीज़ा, अलीना, अलीशा ने मिलकर विला राउंड में सड़क के किनारे पड़े कचरे, प्लास्टिक की थैलियां और बोतलें, ख़ाली गिलास, शराब की खाली बोतलें, खाने पीने के समान के रैपर्स आदि एकत्रित किए और उन्हें कूड़े दान में डाला।

इन बच्चों का कहना है कि उन्होंने अपने शहर के विकास में योगदान देने के उद्देश्य से इस ग्रुप का गठन किया है और शुरू में ही उनके बनाए पैंथर्स क्लब को 10 बच्चों ने ज्वाइन कर लिया है। अब सब बच्चे मिल कर शहर में सामाजिक कार्यक्रम किया करेंगे। फिलहाल आज के सफाई कार्यक्रम में 4 बच्चे मौजूद थे लेकिन हर रविवार या अन्य किसी स्कूल की छुट्टी पर वह अपनी गतिविधियां चलाया करेंगे।

पैंथर्स ग्रुप शहर के बच्चों को जागरूक बनाने के लिए अन्य बच्चों को भी ग्रुप में आमंत्रित करेगा और शहर में अपना सामाजिक योगदान देंगे।