Sirmaur Uday

विचार से विकास

राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की टीम का हुआ चयन

राज्य स्तरीय वरिष्ठ हैंडबॉल प्रतियोगिता जोकि बिलासपुर में 13  फरवरी से 14  फरवरी तक आयोजित  होगी। इस प्रतियोगिता के लिए आज नाहन  के समीप बिक्रम बाग  में खिलाडियों के ट्रायल आयोजित किये गए। इसमें जिला से 32  खिलाडियों  ने भाग लिया जिसमे से सिरमौर की टीम के लिए 11  खिलाडियों का चयन किया गया है। जो इस प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला हैंडबाल संघ के सचिव हुकुम चंद्र शर्मा में बतायाकि राज्य स्तरीय हैंडबाल वरिष्ठ प्रतियोगिता बिलासपुर के जुखाला में 13  फरवरी से होने जा रही हैं उसके लिए आज सिरमौर की टीम का चयन कर  लिया गया है।