Sirmaur Uday

विचार से विकास

एस आई  यू  टीम ने पाँवटा साहिब में 243.59  ग्राम अफीम  पकड़ी तीन के खिलाफ मामला दर्ज

जिला सिरमौर की एस आई यू टीम को पाँवटा साहिब में गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बेहड़ेवाला रोड़ पांवटा साहिब के पास मोटर साईकिल नम्बर HP17E-5518 में तीन व्यक्ति है जो वहीं पर हैं तथा वह तीनो काफी समय से पांवटा साहिब में मादक पदार्थ अफीम बेचने का धंधा कर रहे है जिनके पास भारी मात्रा में मदक पदार्थ हो सकता है।

जिस सूचना पर टीम तुरन्त कार्यवाही करते हुए मौके  पर गई जहां पर पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखते ही वह व्यक्ति वहाँ   से भागने लगे परन्तु पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनमें से उपरोक्त दो व्यक्तियों को  काबू कर लिया जिनके नाम चरणजीत सिंह पुत्र रांजा सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि.प्र. तथा सूरज पुत्र रंजीत सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब हैं

इनके  कब्जे  से   243.59  ग्राम अफीम  बरामद की गई है। एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल हो गया जिसका नाम  हरपाल सिंह पुत्र इकबाल सिंह  है। जिसे भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 18,25,29-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों  का अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बतायाकि जिला में पुलिस का नशे के खिलाफ मुहीम आगे भी जारी रहेगी।