महिला उद्यमियों को बेकिंग प्रणाली से जोड़ने व् उन्हें व्यापार में नेटवर्किंग के महत्व को समझाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक रैंप कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे जिला स्तर पर महिला उद्यमियो को बिजनेस की बारीकियां बतायी जा रही हैं। इसी कड़ी में आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के खंड विकास कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे विशेषज्ञ महिला संव्य सहायता समूहों की महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिमला से आयी विशेष टीम महिलाओं को जागरूक कर रही है।
कार्यशाला प्रभारी कृतिका ने बतायाकि प्रदेश में केंद्र सरकार के कार्यक्रम के तहत महिला उद्यमियों को बैंकिंग व् फेंसिंग नेटवर्किंग बारे बताया जा रहा है इसमें से 200 महिलाओं का चयन किया जायेगा जिन्हे मेंटर से जोड़ा जायेगा जो उन्हें मार्केटिंग ,पैकेजिंग इत्यादि बारे प्रशिक्षण देंगे।