समाज में जब जब भी किसी न किसी ख़ास शख्सियतों ने समाज में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया तो निस्संदेह ऐसी ख़ास शख्सियतों से समाज के हर वर्ग को प्रेरणा मिलती है,समाज को आज ऐसे ही ख़ास उदाहरण से रूबरू करवाने का प्रयास करेंगे जो शख्सियत कोई आम नहीं बल्कि चम्बा की बेटी और जिला सिरमौर की (DM) जिलाधीश सिरमौर प्रियंका वर्मा(IAS 2015) है जो एक कुशल प्रशासक ही नहीं अपितु अपने कर्तव्य के साथ साथ मां की भूमिका में भी बखूबी नज़र आती है,जिस ममतामई मां के आंचल तले जिलाधीश सिरमौर प्रियंका वर्मा अपनी पुत्री के प्रति भी अपना कर्तव्य व्यस्तम कार्यों के बावजूद भी बखूबी देखने एवं सुनने को मिलता है,जो क्षेत्र समाज के लिए भी अनुसरणीय माना जाता है
हाल ही में गुरु की नगरी पांवटा साहिब में चल रहे होली मेले का उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने शुभारंभ किया जिस शुभ अवसर पर दोनों ही अहम् भूमिका में नज़र आई, जहां एक ओर होली मेले का शुभारंभ कर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया तो वहीं दूसरी ओर मां की भूमिका भी निभाई,यहां देखने एवं समझने का विषय यह भी है कि अनेकों क्षेत्रों की माताएं अपने कार्यक्षेत्र के साथ साथ बच्चों के पालन पोषण को लेकर अनेकों समस्याओं का जिक्र करती नजर आती हैं,परन्तु जिस प्रकार एक जिले की कलेक्टर अपने कार्यक्षेत्र के अलावा माता का दायित्व भी बखूबी निभाने का प्रयास कर रही है निसंदेह समाज के लिए प्रेरणादाई है