राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ एसपी कत्याल ने आज जिला सिरमौर के विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं जायजा लिया गया। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर एसपी कत्याल ने बताया कि आज जिला सिरमौर के प्राइमरी, मीडिल स्कूलों, समेत बनोग, देवका पुडला आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि यहां मिलने वाली स्कूली बच्चों को खाद्य सामग्री की भी जांच की गई । जिसमें कई तरह की खामियां सामने आई है इसके अलावा यहां स्वच्छता को लेकर भी कार्य सही तरीके से नहीं किया गया। जिसको लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान एसपी कत्याल ने बताया कि निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों की संख्या में भारी कमी पाई गई है जो चिंता का विषय है इसको लेकर कार्य किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों को प्रदेश सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा।