Sirmaur Uday

विचार से विकास

मुलतानी मिट्टी से सुंदर बनाये अपनी त्वचा और बाल मुहासों छुटकारा ,जाने क्या है आयुर्वेदिक विधि

हर  व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ रखना चाहता है और सुंदर व् आकर्षक भी दिखना चाहता है। इन दिनों टी वी  ,समाचार पत्रों आदि के माध्यम से सुंदर दिखने के कई उत्पादों के विज्ञापन आते हैं। अपने बालो को कैसे सुंदर व् चमकीले बनाएं अनेक शेम्पू मौजूद हैं। बच्चों में मुहासे ,फुंसी आदि को लेकर अनेक उत्पाद विज्ञापन के माध्यम से सामने आते हैं।

लेकिन यदि आयुर्वेद के तरीकों  से अपना खान पान संतुलित किया जाये तथा आयुर्वेद विधि से प्राकृतिकउत्पादों को प्रयोग में लाया जाये तो शून्य लागत पर आदमी सुंदर ,स्वस्थ भी रहेगा और आकर्षक भी दिखेगा। इन्ही विषयों को लेकर सिरमौर जिला आयुष अधिकारी डॉइन्दु  शर्मा ने आयुर्वेद से उपचार को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

डॉ इंदु  ने बतायाकि प्रकृति ने हमे सब कुछ दिया है जिससे हम लाभ उठाकर स्वस्थ रह सकते हैं। हमें अपनी आहार शैली में परिवर्तन लाने  की जरूरत हैं .साधारण भोजन ,फलों का अधिक प्रयोग लेकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। बच्चों को फ़ास्ट फ़ूड की बजाए संतरा ,किन्नू ,आंवला दें तो जहां उनका स्वास्थय  ठीक रहेगा वहीं उनकी त्वचा ,बाल  भी ठीक रहेंगे /बालों और त्वचा के लिए दहीं  बहुत महत्वपूर्ण रहती है इसे त्वचा में लगाएं ,इसके साथ बेसन  या मक्की का आटा  भी मिला सकते हैं। इसके इलावा मुल्तानी मिटटी भी अहम रहती है इसके प्रयोग से बच्चों में मुहांसे ,फुंसी आदि भी होंगे। इसे बालों में भी प्रयोग करने से बाल  चमकदार और सुंदर होते हैं