Sirmaur Uday

विचार से विकास

रेणुका जी में भगवान परशुराम जयंती पर प्रशासन की पहल, श्री रेणुका जी तीर्थ में बोर्ड कार्यालय के समीप 3 दिवसीय मेले का होगा आयोजन

सिरमौर जिला का श्री रेणुकाजी क्षेत्र धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है और इस स्थान को माता रेणुकाजी और भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। माता व् पुत्र के मिलन को लेकर यहां पर अंतरराष्ट्रीय  श्री रेणुकाजी मेले का आयोजन भी किया जाता है। अब भगवान परशुराम जयंती को लेकर जिला प्रशासन ने कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इस बार 18 अप्रैल 2026 शनिवार को  प्रातः,10 बजे रेणु मंच के समीप दो दिवसीय बॉलीवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जायेगा। खेलकूद प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को नकद 15000 रु. ईनाम व ट्राफी और उपविजेता टीम को 10000 रु. व ट्राफी दी जाएगी। तीसरे नंबर पर आने वाली टीम को भी 5000/ रू. प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

इस दिन   भगवान परशुराम की शोभा यात्रा भी निकाली  जाएगी और शाम को पवित्र रेणुका झील पर महा आरती का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही परशुराम देवठी प्रांगण में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किये जायेंगे।

19  अप्रैल को सुबह 6  बजे भगवान परशुराम की पालकी द्वारा रेणुका झील की परिक्रमा की जाएगी और मंदिर परिसर  में हवन एवं यज्ञ किया जायेगा। जिसमे स्थानीय विधायक एवं अध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड भाग लेंगे। इसके इलावा श्री हरि परशुराम कथा ,रामायण के सुंदर कांड एवं श्री मद भागवत गीता का पाठ  भी किया जायेगा।  20 अप्रैल को देव विदाई की जाएगी। यह जानकारी एस डी एम  नाहन राजीव संख्यान  ने एक बैठक के दौरान दी।