Sirmaur Uday

विचार से विकास

3 वर्षों से नहीं हुई परिवहन निगम पेंशनरों को मेडीकल बिलों की अदायगी।पेंशन भी नहीं आ रही समय पर, पेंशनर परेशान।

हिमाचल परिवहन निगम के पेंशनरों की एक बैठक आज नाहन में आयोजित हुई। जिसमें 2016 से लंबित एरियर भुगतान न होने, तीन वर्षों से मेडिकल बिलों की अदायगी न होने और नियमित रूप से पेंशन न आने जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही उम्मीद भी जताई कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी मांगो को लेकर एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसने समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। इस विषय पर अभी राज्य स्तर पर कोई सूचना नहीं मिली है परन्तु उम्मीद है कि जल्द बैठक में कोई समाधान जरूर निकलेगा।

पेंशनर संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने बतायाकि उम्र के इस पड़ाव पर बीमारियां भी बहुत लगती हैं लेकिन तीन वर्षों से मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से बहुत समस्या हो रही है, उपर से पेंशन भी नियमित नहीं मिलती है। परिवहन निगम पेंशनरों की मांग है कि जल्द मेडिकल बिलों का भुगतान हो, एरियर उन्हें दिए जाएं।ठाकुर ने बताया कि अभी 30मार्च को मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के साथ बैठक करने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है जिससे उम्मीद जगी है कि जल्द उनके वित्तीय लाभों बारे समाधान हो जाएगा।