मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे जदोल टपरोली पंचायत के टपरोली गांव में मनोज ठाकुर पुत्र स्वर्गीय बलदेव ठाकुर के घर में अचानक आग लग गई जिसकी वजह से पूरा घर आग के गोले में तब्दील हो गया और कुछ ही समय में घर पूरी तरह से राख हो गया और इसकी चपेट में एक गाए और एक बछड़ा आ गए और उनकी जलकर दुखद मृत्यु हो गई।
इस घर में राजू नामक व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे भगवान की कृपा से सारा परिवार सह कुशल है। विनय भगनाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है परंतु इसमें एक गाय और एक बछड़ा पुरी तरह से जलकर मर गए ओर मकान का एक तिनका तक भी नहीं बचा है।
देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष भगनाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने प्रशासन व प्रदेशसरकार से आग्रह किया है कि आर्थिक मदद की जाये