Sirmaur Uday

विचार से विकास

खाटू शाम की भक्ति में सरोबार हुआ नाहन,निकली भव्य शोभायात्रा।  

नाहन शहर भगवान खाटू श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्री बालाजी एवं खाटू श्याम शहर मंडल की ओर से आयोजित वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में आज शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। काली स्थान तालाब स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजक दीपक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभा यात्रा के बाद कल शाम चौगान मैदान में एक विशाल संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक संध्या में दिल्ली की प्रसिद्ध भजन गायिका भावना स्वरांजलि अपनी मधुर वाणी से बाबा का गुणगान करेंगी। संकीर्तन के लिए चौगान मैदान में भव्य दरबार सजाया जा रहा है।