Sirmaur Uday

विचार से विकास

नगर निकायों के चुनावों को लिए तैयारियां हुई आरम्भ ,शिकायत निवारण समिति का गठन।

सिरमौर जिला में शहरी निकायों के लिए मतदान 17 मई को होना है। इन चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कार्य आरम्भ कर दिया है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी ( नगर पालिकाओं ) प्रियंका वर्मा द्वारा जिला सिरमौर में नगर पालिका / नगर पंचायत के सामान्य चुनाव 2026 के सफल आयोजन के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया।

जिला सिरमौर में नगर पालिका / नगर पंचायत के सामान्य चुनाव 2026 के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल आर वर्मा को समिति का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

चुनावी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से रहेगी

नामांकन -29 अप्रैल से 3 मई तक

नामांकन की जाँच –4  मई तक

नामांकन वापसी – 6 मई तक

मतदान : 17 मई को

चुनाव परिणाम : 17 मई को ही घोषित होंगे