Sirmaur Uday

विचार से विकास

जलशक्ति विभाग सिरमौर की पहल ,जिला में 53 जल भंडारण टैंक किए गए चिन्हित,आग की घटना के समय अग्निशमन विभाग ले सकेगा पानी।

इस समय गर्मी के मौसम की दस्तक प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी महसूस की जा रही है। और बढ़ती गर्मी के साथ साथ वनों में आग, सामान्य आग की घटनाओं के बढ़ने की भी आशंका रहती है। आग जैसे आपात काल में अक्सर जल आपूर्ति की कमी रहती है विशेष कर ग्रामीण और वन इत्यादि के मामलों में। इसी कमी को पूरा करने के उद्देश्य से जल शक्ति विभाग सिरमोर ने ने 53  जल शक्ति टैंकों को चिन्हित किया है जिनका प्रयोग अग्नि शमन विभाग आपातकाल में कर  सकता है

अधीक्षण अभियंता सिरमौर राजीव महाजन ने बतायाकि गर्मी में आग जैसी घटनाओं से सुरक्षा को लेकर जिला में 53  जल भंडारण टैंकों को चिन्हित किया गया है जिनको आपात काल  में अग्निशमन विभाग द्वारा प्रयोग में लाया जा सकेगा। इसके लिए सभी खंडों में संबंधित अधिकारीयों को निर्देश जारी किये जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त इन टैंकों की सूची  उपायुक्त  सिरमौर व् आदेशक गोम गार्ड्स को भी प्रेषित की गयी हैं।

उल्लेखनीय हैकि पिछले वर्ष भी जिला में आग लगने के कई मामले सामने आये थे और इस वर्ष भी आग लगने की घटनाए होने लगी हैं .ऐसे में जल शक्ति विभाग की यह पहल आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सार्थक भूमिका निभाएगी।