आज भगवान नृसिंह जी की जयंती है और भगवान विष्णु अवतार नृसिंह जी की पूजा अर्चना की जा रही है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के नौणी का बाग में भगवान नृसिंह का प्राचीन मंदिर है जहां पिछले कल से 36 घंटों का अखण्ड हरि नाम संकीर्तन चल रहा है जोकि आज शाम को हवन एवं भंडारे के साथ संपन्न होगा।
मंदिर समिति सदस्य भूषण सैनी ने बताया कि यह भगवान नृसिंह जी का प्राचीन मंदिर है और कल से यहां पर 36 घंटे का अखण्ड हरि नाम संकीर्तन पाठ चल रहा है और शाम को हवन समारोह होगा जिसमें स्थानीय विधायक अजय सोलंकी भाग लेंगे। उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
जगाधरी से आए श्रद्धालु ने बताया कि यह स्थान भगवान नृसिंह का एक प्रसिद्ध स्थल है और यहां के शांत वातावरण में बहुत शांति मिलती है। यहाँ पर हर मनो कामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस स्थान को धार्मिक दृष्टि से विकसित किए जाने की जरूरत है।
।उल्लेखनीय है कि भगवान नृसिंह मंदिर नाहन एक धार्मिक आस्था का केन्द्र है और इस स्थल को विकसित करने से यह स्थान धार्मिक पर्यटन के तौर पर विकसित किया जा सकता है।