Sirmaur Uday

विचार से विकास

नाहन  नगर परिषद के लिए बिछी शतरंज की बिसात ,प्रारम्भिक दौर  में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक ,सभी 13  पार्षदों का नामांकन ,भाजपा जमा  घटाव   में उलझी। 

नाहन नगर परिषद के लिए 17  मई को होने वाले मतदान को लेकर राजनैतिक दल अपने समीकरण बनाने में लग चुके हैं। और आज नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक खेलकर जहां अपने सभी 13  वार्डों के नामांकन करवा दिए और चुनाव में प्रारम्भिक लाभ लेने में कामयाब रही है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने 4 नामांकन करवाए और अभी भी कई वार्डों में संशय चला हुआ है। अभी भी शेष वार्डों में जमा घटाव चला हुआ है। जबकि भाजपा अच्छी रणनीति के लिए जानी जाती है लेकिन इस बार खासकर नाहन में पहले राउंड में पिछड़ती दिखाई पड़ रही है।

अब केवल 2 मई को पत्ते खुलने जा रहे हैं और उसके बाद ही नगर परिषद चुनावों की भूमिका तैयार होगी।