नाहन नगर परिषद चुनावों को लेकर अब सियासती जंग शुरू हो गयी है और दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों ने अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। इन तमाम वार्डों में वार्ड नंबर एक यानि ढाबों में इस बार जहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है वहीं यह वार्ड दोनों दलों के लिए नाक का सवाल भी बन गया है।
कपिल गर्ग मोंटी जहां अपने मीठे स्वभाव ,काम करने वाले कर्मठ व्यक्ति की पहचान रखते हैं वहीं वो विधायक नाहन आज सोलंकी के खास बंदों में भी शुमार हैं। इसी तरह से शुभम सैनी भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं और उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का आशीर्वाद प्राप्त है। दूसरे सांसद सुरेश कश्यप का ससुराल भी ढाबों में है। तीसरेनिवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामा पुंडीर इसी वार्ड से जीतकर आयी थीं।
इन सब बातों पर यदि गौर किया जाये तो यहां पर बहुत रोचक ,दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। और इस वार्ड में कांग्रेस और भाजपा दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।