Sirmaur Uday

विचार से विकास

नगर परिषद चुनावों में नहीं दिख रही चहल पहल ,नाहन में नहीं बना अभीतक चुनावी माहौल

17 मई को नाहन नगर परिषद के लिए मतदान होना है और चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। परंतु अभीतक शहर में चुनावी माहौल देखने को नहीं मिल रहा है। जबकि कल नामांकन पत्र वापिस लेने का दिन है और साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है।

कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशी अभी वार्डों में घूमते नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। कुछ लोगो के अनुसार अब सोशल मीडिया के प्रयोग से भी प्रचार किया जा रहा है। लेकिन चुनावों में परम्परागत चुनावी प्रचार अभी दिख नहीं रहा है। कुछ नए प्रत्याशी जरूर वार्डों में प्रचार करते दिख रहे हैं। लेकिन अभी चुनावी माहौल नहीं बना है। डोर टू डोर प्रचार ,नुक्क्ड़ सभाएं अभी होनी आरम्भ नहीं हुई हैं और साथ ही किसी भी पार्टी के बड़े नेता भी अभी प्रचार से दुरी बनाये हुए हैं।

लगता है कि कल नाम वापसी के बाद प्रचार में सक्रियता बढ़ेगी।