Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर जिला में शहरी निकायों के चुनावों में आज 5ने लिए नाम वापिस,अब 84 उम्मीदवार रह गए चुनावी मैदान में।

17 मई को सिरमोर जिला में तीन शहरी नगर निकायों के लिए मतदान होना है। आज चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र वापसी का दिन था जोकि सांय 3 बजे तक वापिस लिए जा सकते थे। इसी कड़ी में आज पोटा नगर परिषद में 40 प्रत्याशी थे जिनमें से 4 ने अपने नाम वापिस लिए और अब 36 प्रत्याशी मैदान में है, इसी तरह नगर पंचायत राजगढ़ में 21लोगों ने नामांकन किया था जिसमें स्क्रीटनी के बाद 18प्रत्याशी रह गए थे जिनमें से 1 ने अपना नाम वापिस लिया और अब 17 उम्मीदबार रह गए हैं और नाहन नगर परिषद के लिए 31 नामांकन हुए थे यहां पर कोई नाम वापिस नहीं हुआ है।इस तरह से अब सिरमौर जिला में तीन नगर निकायों के चुनावों को लेकर 84 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिले की तीनों नगर निकायों के चुनावों को लेकर आज नाम वापसी प्रक्रिया 3 बजे समाप्त। हो गई है और जिला में 84 उम्मीदवार अब अधिकृत प्रत्याशी है। नाम वापसी के दिन पांच नाम वापिस हुए हैं।