Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर के देवा मानल में ह्रदय विदारक घटना ,दो छोटे सगे भाई खड्ड में डूबे ,बने काल का ग्रास।

सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत देवामानल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई हैयहाँ खड्ड के गहरे पानी में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय आयन और उसका बड़ा भाई 9 वर्षीय अभिनव खड्ड के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान तंग रास्ते से पैर फिसलने के कारण छोटा भाई आयन सीधे पानी में जा गिरा। उसे डूबता देख बड़े भाई अभिनव ने बहादुरी दिखाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अफसोस कि पानी गहरा होने के कारण दोनों ही उसकी चपेट में आ गए।

हादसे का पता चलते ही जब तक बच्चों का पिता मौके पर पहुंचा, तब तक दोनों बच्चे पानी में बेसुध तैर रहे थे। आनन-फानन में उन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नौहराधार अस्पताल ले जाया गया, परंतु चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। तहसीलदार नौहराधार ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि देने की घोषणा की है।

इस घटना से क्षेत्र सहित जिला में भी शोक की लहर फेल गयी है