Sirmaur Uday

विचार से विकास

पंचायती राज संस्थाओं के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू ,आज जिला परिषद ,पंचायत समिति ,प्रधान व् उप प्रधान ,वार्ड सदस्यों के लिए भरे गए पर्चे 

प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी आज से पंचायती राज संस्थाओं के लिए नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हो गयी। इसी के चलते आज जिला सिरमौर में सभी आठ विकास खंडों पर नामांकन हुआ। जिला में यदि बात करें तो जिला परिषद के लिए 7 ,पंचायत समिति के लिए 5 9 ,प्रधान पद के लिए 235 ,उप प्रधान पद के लिए 189 जबकि पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 427 नामांकन दाखिल किये गए हैं

 

उल्लेखनीय हैकि आज नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन था और कल और फिर 8  और 11  मई को नामांकन होगा। जिला में कुल 273  ग्राम पंचायतें हैं जहां पर नामांकन प्रक्रिया आज से आरम्भ हुई है।