पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रक्रिया चली हुई है। जिसके चलते सभी पंचायती राज संस्थाओं में जिला परिषद ,पंचायत समिति ,पंचायत प्रधान ,उप प्रधान सहित वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज शाम तीन बजे समाप्त हो गयी। इसी के चलते सिरमौर जिला में भी नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। जिला निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिला परिषद के विभिन्न वार्डों के लिए 45 नामांकन पत्र भरे गए और कुल 74 प्रत्याशी मैदान मे हैं इसी तरह से पंचायत समिति के लिए आज 276 नामांकन हुए और कुल 474 नामांकन हुए हैं।
अब बात करें पंचायत प्रधान पद के लिए 750 ने नामांकन किया और कुल 1452 नामांकन हुए हैं। उप प्रधान के लिए आज 679 नामांकन हुए और कुल 1211 नामांकन हुए और वार्ड सदस्य पद हेतु आज 1506 नामांकन हुए और कुल 2742 नामांकन भरे गए।
यह जानकारी जिला निर्वाचन विभाग जिला सिरमौर से प्राप्त हुई है।