Sirmaur Uday

विचार से विकास

नगर परिषद नाहन में अब बड़ा प्रश्न ,कौन बनेगा नगर परिषद अध्यक्ष ,भाजपा समर्थित विजेताओं में अब कुर्सी की दौड़,महिला के लिए आरक्षित है अध्यक्ष पद

नगर परिषद नाहन में कल चुनाव परिणाम सामने आ गए और अब भाजपा समर्थित नगर परिषद बनने जा रही है। सभी 13 वार्डों में से भाजपा के 7 विजेता आये हैं जिनमे 5 महिलाएं शामिल हैं। इस बार भी अध्यक्षा पद महिला के लिए आरक्षित है जिसके चलते अब सवाल उठ खड़ा हुआ है कि विजेता टीम का सेनापति कौन होगा।

अब नजर डालते हैं इन पांच विजेताओं पर ,इनमे संध्या अग्रवाल जो लगातार दूसरी बार जीतकर आयी हैं, पूजा तोमर जोकि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रेखा तोमर की पुत्र वधु हैं ,सीमा अत्री जोकि वरिष्ठ नगर पार्षद रही मधु अत्री की पुत्र वधु हैं ,कौशल्या देवी एक सक्रिय सदस्य रही हैं औ संजना कौर जोकि एक बड़े वार्ड से आयी हैं।

तो ,कुलमिलाकर अब भाजपा को इनमे से ही अध्यक्षा का चयन करना है और वो भी जब नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस के बीच केवल एक सीट का अंतर् है। यह चयन अब पार्टी नेताओं के लिए एक चुनौती बनकर उभरा है।