Sirmaur Uday

विचार से विकास

कांग्रेस के बड़े नेता हाथों में संविधान की कॉपी लेकर घूम रहे लेकिन अंदर से कॉपी खाली

आज संविधान दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला भाजपा कार्यालय में जिला के प्रमुख नेताओं ने भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और संविधान की प्रति को नतमस्तक होते हुए संविधान की अनुपालना करने का संकल्प लिया।
डाॅ0 बिन्दल ने इस मौके पर मुख्य अतिथि के नाते बोलते हुए कहा कि बाबा साहब भारत के संविधान के मुख्य शिल्पी रहे है। भारत के संविधान में सभी भारतवासियों के लिए अधिकार और कर्तव्यों का सम्पूर्ण समावेश है। सभी जाति, पंथ, सम्प्रदाय के लिए श्रद्धा व समानभाव का अधिकार है और इसी संविधान के आधार पर भारत देश लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता देश में घूम-घूमकर देश को जातियों में बांटने का षड़यंत्र कर रहे हैं। जिन्होनें 60 साल के कांग्रेस राज में संविधान की धज्जियां उड़ाई, बाबा साहब के संविधान में 70 बार परिवर्तन किया, वोटों के लालच में साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काई, अब वो  जातियों का विष फैलाकर वोटों की राजनीति कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *