उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार अपने 2 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा करने जा रही है इसके उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से 25 से 30 हजार लोग भाग लेंगे।
मीडिया से रूबरू होते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के 2 वर्षों का कार्यकाल बेहद चुनौतियों भरा रहा है। कांग्रेस सरकार को हिमाचल में आर्थिक संकट विरासत में मिला। फिर प्रदेश।में आपदा आई जिसमें 10000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। और फिर भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के प्रयास किए। राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने विधायकों की खरीद फरोख्त की । कांग्रेस सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया । लेकिन भाजपा का मीशन लोटस खरीद फरोख्त करने के बावजूद भी सफल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना 2027 तक का कार्यकाल मजबूती के साथ पूरा करेगी।
चौहान ने कहाकि भाजपा को एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए नाकि नकारात्मक विपक्ष की। भाजपा अब आर्थिक रूप से सरकार को परेशान करने के कार्य में जुटी हुई है। इनके लोग दिल्ली जाकर केंद्र से आर्थिक मदद में रोड अटकाने का काम कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार मजबूती के साथ विकास कार्यों को अंजाम दे रही है।