नाहन कोर्ट कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

 विधिक सेवा ऑथोरिटी  के सौजन्य से आमजन को त्वरित व् सस्ता न्याय उपलब्ध कराने  का प्रयास किया जाता है इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय  लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन  के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में लोक अदालत आयोजित की गयी। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित वादों को सुना गया और अधिकांश को मध्यस्ता से  सुलझाया भी गया। कॉम्प्लेक्स में अलग अलग विभागों से संबंधित वादों को रखा गया और उन्हें दोनों पार्टियों को सामने बिठाकर उन्हें हल करने का प्रयास किया गया।
जिला विषयक सेवा औथोरिटी  के सचिव नवकमल  ने बतायाकि लोगो को त्वरित न्याय प्रदान करने व् आपसी मध्यस्ता से हल करने हेतु यह आयोजन किया जाता है और सभी लोगो को इसमें बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *