सिरमौर भाजपा के 5 विधानसभा क्षेत्रों में बनाये गए नए मंडल अध्यक्ष

:भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव आज जिला में सम्पन्न हो गए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। और जिला अध्यक्ष हेतु भी नाहन से तीन डेलीगेट्स बनाये गए हैं जोकि इस प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। इसके इलावा आज नाहन  में भाजपा ने नाहन  मंडल के तीनो अध्यक्षों को सर्वसम्मति से चुन लिया। इनमे धारटी धार नाहन  से संजू पुंडीर। त्रिलोकपुर नाहन  से सुशील  शर्मा ,कटासन  नाहन  से मलकियत सिंह जबकि पोंटा साहेब में गिरिपार आंज  भोज  से रमेश  कुमार ,[पोंटा साहेब मंडल से हितेन्दर कुमार। इसी तरह शिलाई से इंद्र कुमार व् नेड़ापार  मंडल से साधुराम चौहान बनाते गए हैं। रेणुका मंडल में ददाहू से राजिंदर ठाकुर , संगड़ाह से बलबीर ठाकुर व् नोहरा धार  से भारत भूषण मंडल अध्यक्ष बनाये गए हैं।
नाहन  में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने इन चुनावो बारे जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *