सिरमौर पुलिस अपराधों को रोकने के लिए लगातार पारी कर रही है और विशेषकर ndps अधिनियम में इस वर्ष भी पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है। पुलिस ने पुरे वर्ष में 100 से अधिक मामले दर्ज किये.जिसमे वर्ष 2023 में 131 तथा वर्ष 2024 में 103 मामले दर्ज किये गए। वर्ष 2023 में159 अपराधियों को पकड़ा गया तो वहीं 2024 में 157 अपराधी पकड़े गए। उल्लेखनीय हैकि इन मामलों में पुलिस ने सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए दर्ज किये गए मामलों में बेकवर्ड लिंकेज से कुछ अपराधी बहरी राज्यों से भी गिरफ्तार किये गए। और एक विदेशी नागरिक भी गिरफ्तार किया गया।
इसके इलावा पुलिस ने कई मुख्य तस्करों पर भी बड़ी कार्यवाही करते हुए वर्ष 2023 में ndps एक्ट में व्यवसायिक मात्रा के 7 जबकि 2024 में इसमें वृद्धि करते हुए 17 मामले दर्ज किये।
वर्ष 2024 , में अपराधियों के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम चरस ,अफीम के पौधे हेरोइन ,नशीले केप्सूल। नशीली दवा की शीशियां आदि पकड़ी गए।
इस वर्ष खास तौर पर नशा तस्करों से नकदी भी बड़ी संख्या में बरामद की गयी। जहां वर्ष 2023 में नशा तस्करों से 13 ,70 ,010 नकदी जब्त की गयी तो वहीं २०२४ में कुल 1 करोड़ से अधिक अवैध सम्पति सीज /फ्रिज करने में सफलता पायी है।