सिरमौर में नववर्ष के पहले ही दिन हरियाणा के पर्यटकों की कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। इनमे से 2 को गंभीर चोटें आयी हैं। यह हादसा संगड़ाह -हरिपुरधार सड़क पर आज हुआ। यहां पर बड्याल्टा नामक स्थान यमुनानगर से आये पर्यटकों की कर खायी में गई गयी। हादसे की सुचना मिलते ही स्थानीय लोगो ने 108 एम्बुलेंस की टीम के साथ मिलकर घायलों को खाई से निकाला और तुरंत उन्हें संगड़ाह अस्पताल ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
डी एस पी मुकेश डडवाल ने बतायाकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और हादसे के करने की जाँच की जा रही है। उल्लेखनीय हैकि अक्सर यहां पर पड़ोसी राज्यों से सैलानी घूमने आते हैं नववर्ष पर भी बहुत लोग आये हुए थे। पुलिस ने सभी से अनुरोध किया है कि बर्फबारी के चलते सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाएं।