सिरमौर में 2024 में वाहन दुर्घटनाओं में आयी कमी ,पुलिस के प्रयास लाये रंग

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा MV/ ACT के तहत कड़ी कारवाई करते हुए वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में वाहन दुर्घटना में काफी कमी दर्ज की है जहां वर्ष 2023 में जिला सिरमौर में हुए सड़क दुर्घटना के 207 मामले दर्ज हुए थे और वर्ष 2024 में 186 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2023 में वाहन दुर्घटना में 78 लोगों की मृत्यु हुई व वर्ष 2024 में 85 लोगों की मृत्यु हुई।

वर्ष 2023 में वाहन दुर्घटनाओं में 285 लोग जख्मी हुए हैं व वर्ष 2024 में 237 लोग जख्मी हुए हैं। जिला सिरमौर पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की उल्लंघना करने वाले दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वर्ष 2024 में तेज रफ्तारी के 10215 चालान तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर कुल 605 चालान किए गए हैं।

यातायात दुर्घटनाओं में कमी होना ही जिला सिरमौर पुलिस के अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा भाव से करने को दर्शाता है। सिरमौर पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहनो को चलाने पर सख्त कार्रवाई करने का ही परिणाम है कि वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में वाहन दुर्घटनाओं में कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *