सिरमौर जिला के अंतिम महाराजा राजिंदर प्रकाश की जयंती पर नाहन में शाही परिवार द्वारा अनेक आयोजन किये जाते हैं। इसी कड़ी में कल से नाहन के ऐतिहासिक चौगान में फुटबाल टूर्नामेंट काआयोजन किया जा रहा है जिसमे जिला से फुटबाल टीमें भाग लेंगी। इसके इलावा कल ही सामाजिक सेवा। खेलों व् अन्य कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी नाहन के शाही परिवार के उत्तराधिकारी लक्ष्यराज सिंह ने एक प्रेस वार्ता में दी। लक्ष्य राज राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के पुत्र हैं और महारानी पदमिनी देवी के नाती है जोकि नाहनके महाराजा की पुत्री हैं
सरंक्षक अजय बहादुर सिंह ने बताया कि कल से अनेक आयोजन किये जा रहे हैं जिसमे फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ साथ सम्मान समारोह भी होगा जिसमें जिला की विभूतियों की सम्मानित किया जाएगा।