महाराजा राजिंदर प्रकाश पुरस्कार से सम्मानित हुए पदम् श्री विद्यानंद सरेक सहित अन्य विभूतियाँ

 सिरमौर जिला में रियासत के अंतिम शासक की जयंती पर महाराजा राजिंदर प्रकाश फॉउंडेशन द्वारा जहां जिला की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाता है वहीं सामाजिक कार्यों ,साहित्य व् अन्य उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला की चयनित विभूतियों को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में आज नाहन  में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे जिला से संबंध रखने वाले लोगो को सम्मान दिया गया। इस कड़ी में राजगढ़ निवासी व् पदम् श्री पदक से अलंकृत विद्यानंद सरेक  को शिक्षा व् संबंध विषयों के लिए महाराजा अम्र प्रकाश अवार्ड से   सम्मानित किया गया। इनके इलावा डॉ जयमंती बक्शी कोसंस्थागत प्रशासन व् सामाजिक न्याय के लिए  महाराजा सुरेंदर प्रकाश अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी तरह से वास्तुकला व् पर्यावरण के लिए नागेंद्र चौहान  को ,बहादुरी ,कर्तव्य परायणता  के लिए माता राम फौजी ,महिला सशक्तिकरण के लिए राजमाता पद्मिनी देवी अवार्ड संतोष कपूर को , खेल के लिए लक्ष्यराज अवार्ड नमन भटनागर को प्रदान किया गया। ये पुरस्कार राजस्थान की डिप्टी  सी एम दिया कुमारी के पुत्र लक्ष्यराज ने प्रदान किये जोकि सिरमौररियासत के उत्तराधिकारी हैं।
  सरंक्षक अजय बहादुर सिंह ने बतायाकि फाउंडेशन का प्रयास हैकि सिरमौर जिला में  युवाओं को खेलों से जोड़ना और साथ ही सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाना है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *