हेरिटेज टाउन नाहन के सोंदर्यकरण व् स्वछता पर खर्चे जा रही लगभग एक करोड़ की राशि

शहर में निर्माणाधीन कार्यों का विधायक अजय सोलंकी ने किया निरीक्षण।
शहर की नालियों। नालों के ढकने व् उनके सुंदर बनाने का कार्य प्राथमिकता में : अजय सोलंकी ,विधायक ,नाहन
 सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन  को हेरिटेज टाउन के रूप में भी जाना जाता है। शहर के सोंदर्यकरण को लेकर विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए शहर की खुली पड़ी नालियों ,बड़े नालों को ढकने का कार्य चला हुआ है और इसके साथ ही इन स्थलों को सुंदर बनाने का कार्य भी चला हुआ है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए विधायक अजय सोलंकी ने विशेष प्रयास किये हैं। इसी संदर्भ में आज विधायक ने नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और इन कार्यों में गति लाने  के निर्देश भी दिए।
मीडिया  से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने बतायाकि नाहन  को सुंदर व् स्वच्छ बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसी कड़ी में नगर में सोंदर्यकरण कार्य चला हुआ है। स्वछता की दृष्टि से शहर की नालियों ,नालों को ढककर उनको व्यवस्थित किया जा रहा है। सोंदर्यकरण व् स्वछता कार्यों ,गलियों को पक्का करने आदि पर लगभग एक करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। ताकि शहर सुंदर,स्वच्छ बने व् लोगो को भी सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *