विधायक अजय सोलंकी ने किया ध्वजारोहण, हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार की प्रतिमा पर भेंट किये श्रद्धा सुमन
आज हिमाचल प्रदेश अपना पूर्ण राजत्व दिवस मना रहा है।इस अवसर पर नाहन में कॉंग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विधायक नाहन अजय सोलंकी ने ध्वजारोहण किया।उसके बाद हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट की गई।
विधायक अजय सोलंकी ने कहाकि आज प्रदेश विकास के नए आयाम हासिल कर रहा है और यह दिन डॉ यशवंत सिंह परमार जोकि पहले मुख्यमंत्री थे उनके प्रयासों से हासिल हुआ है।