संविधान गौरव के तहत आज नाहन भाजपा ने आज कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने। उसके बाद प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए डॉ बिंदल ने आरोप लगाया की कांग्रेस केवल वोट की राजनीती करती है और केवल परिवार हित में कार्य करती है जबकि भाजपा हमेशा से देश हित को लेकर कार्य करती है। आज कांग्रेस संविधान की दुहाई दे रही है जबकि इन्होने संविधान निर्माता डॉ बी आर अम्बेडकर को हमेशा आगे नहीं आने दिया। कांग्रेस ने ही संविधान में संशोधन अपने हित के लिए किये और आज इसके नेता संविधान लेकर घूम रहे हैं।
हम याद कराना चाहते हैं कि उस संविधान के प्रस्तावना जो उसका उद्देश का है उसके अंदर बदल करने का काम नेहरू गांधी परिवार से इंदिरा गांधी ने किया, डॉ अंबेडकर धर्म के आधार के ऊपर आरक्षण के पूर्णत विरुद्ध थे उसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने अनेक अनेक स्थानों के ऊपर धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की और इसको इंप्लीमेंट करने का प्रयास किया, जो सर्वोच्च न्यायालय में स्ट्राइक डाउन हुआ। लगभग 65 बार धारा 365 का दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस, सरकारों को बारबार तोड़ने वाली कांग्रेस को संविधान की दुहाई दे रही है। इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी को बचाने के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना को करते हुए देश में आपातकाल लगाया, संविधान की धज्जिया उड़ा दी, मीडिया के ऊपर प्रतिबंध लगाया, अखबारों को बंद कर दिया, मीडिया कर्मियों को जेल की काल कोठड़ी के पीछे डाल दिया लोकतंत्र की हत्या कर दी। एक लाख से अधिक और नेताओं को जेल में डाल दिया और पांच साल में होने वाला चुनाव उसको बदलकर छे साल में कर दिया। ये उस संविधान की दुहाई दे रहे है, उस संविधान के अंदर केवल और केवल कांग्रेस को लाभ हो उस दिशा में परिवर्तन किए।