Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर के पैरा धावक वीरेंदर सिंह ने बढ़ाया देश सहित जिला का मान ,शारजाह में जीता 1 स्वर्ण व 2 रजत पदक

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के गांव लगनू के दिव्यांग धावक विरेंद्र सिंह उर्फ बबलू ने संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 2 फरवरी से शुरू हुई यह चैंपियनशिप आज संपन्न हुई, जिसमें उन्होंने  (टी-13 वर्ग) 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।  इसके इलावा भी वीरेंद्र सिंह ने 1500 मीटर और 800 मित्र दौड़ में भी रजत पदक प्राप्त किये। वीरेंदर सिंह आयुष विभाग में सिरमौर जिला में ग्रामीण क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं ,उनकी इस जीत  से जहां उनका परिवार बहुत प्रसन्न हैं वहीं उन्होंने जिला सहित प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *