Sirmaur Uday

विचार से विकास

स्वर्ण पदक विजेता पैरा धावक वीरेंदर सिंह का नाहन पहुंचने पर आयुष विभाग के कर्मियों ने किया जोरदार स्वागत

वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर देश व प्रदेश के साथ-साथ जिला सिरमौर का भी नाम रोशन किया है
संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिरमौर जिला के लगनु  संगड़ाह के पैरा  धावक वीरेंद्र सिंह ने एक स्वर्ण पदक और 2  रजत पदक जीते हैं और जिला सहित देश व् प्रदेश का नाम रोशन किया है। आज वो वहां से नाहन  पहुंचे जहां पर उनका आयुष विभाग कर्मियों सहित उनके गांव  के लोगो ने जोरदार स्वागत किया।
 धावक वीरेंद्र सिंह ने बतायाकि आज उनका वर्षों का सपना पूरा हुआ है और अपने कुलदेवता महासू व् माता पिता के आशीर्वाद से आज वो देश का नाम रोशन करने में कामयाब हुए हैं।
 जिला आयुष अधिकारी डॉइन्दु शर्मा ने बतायाकि आज वीरेंद्र ने जो इतनी बदु सफलता पायी है और देश के साथ आयुष विभाग का नाम भी रोशन किया है। इससे विभाग भी गर्न की अनुभूति महसूस कर  रहा है।
उल्लेखनीय हैकि वीरेंद्र सिंह आयुष विभाग जिला सिरमौर में कार्यरत भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *