सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज को नाहन से बाहर बनाने की बात उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गणतंत्र दिवस पर की थी। और हवाला दिया था कि यहां समुचित भूमि उपलब्ध नहीं है। तभी से इस मामले ने टूल पकड़ लिया था। इसी विषय को लेकर आज नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुआई में नाहन की अनेक सामाजिक संस्थाएं विरोध में सामने आयी हैं और एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन से मेडिकल कॉलेज को बाहर शिफ्ट करना तर्कसंगत नहीं है क्योंकि यहां पर पहले ही करोड़ों रुपए का कार्य हो चूका है और साथ ही नाहन के लोगो से उनके अधिकार डिप्राइव्ड करने जैसा है।
डॉ बिंदल ने कहाकि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के पास पर्याप्त भूमि १०० बीघा उपलब्ध है ,बिजली ,पानी के समुचित प्रबंध किये गए हैं ऐसे में इसे यहां से शिफ्ट करने का कोई औचित्य नहीं है।
डॉ बिंदल के कहाकि इस पर कोई राजनीति नहीं हो रही है मात्र केवल इलाके के लोगो के अधिकारों का प्रश्न है। दूसरे इसे क्यों शिफ्ट किया जा रहा है समझ से परे है
बिंदल ने कहाकि सभी संस्थाओं ने इस पत्र पर विरोध दर्ज किया है और यह पत्र महामहिम राज्य पाल को प्रेषित किया जा रहा है ताकि वो इस विषय पर सरकार को निर्देश दे सकें।