हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आज नाहन में पुलिस उप महा निरीक्षक गुरुदेव शर्मा की अध्यक्षता में आरम्भ हुई। 11 फरवरी से 14 फरवरी तक महिला तथा 15 से 20 फरवरी तक पुरुषों की भर्ती प्रक्रिया चलेगी। आज 1100 अभियर्थियों में से 586 ने भाग लिया। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व् शारीरिक माप दंड परीक्षा के दौरान 586 महिला अभियर्थियों में से 86 ने यह परीक्षा पास की तथा 500 महिला अभियर्थी इस परीक्षा को पास करने में असफल रहे।उल्लेखनीय हैकि 11 फरवरी से 14 फरवरी तक संचालित हुई इस महिला आरक्षी पद हेतु भर्ती के लिए 4114 अभ्यर्थियों को प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी किये गए थे जिनमे से 2764 महिला अभियर्थीओं ने भाग लिया। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व् शारीरिक माप दंड परीक्षा के बाद कुल 2764 महिला अभियर्थियों में से 621 ने यह परीक्षा पास करने में सफलता प्राप्त की।