Sirmaur Uday

विचार से विकास

डब्ल्यू एच ओ  की टीम ने भी नाहन  क्षेत्र में किया बच्चों  में कृमि को लेकर लिए स्टूल सैंपल  मोनिशा अग्रवाल 

20  फरवरी को राष्ट्रिय  कृमि दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमे ऐक  वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल दी  जाएगी और 1  से 5  वर्ष आयु वर्ग को विटामिन ए  की खुराक दी जाएगी। इसी अभियान को लेकर नाहन  में स्वास्थय  विभाग ने सरकारी  व् निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जिसमे उन्हें दवा के देने के तरीकों  सहित इस अभियान बारे बताया गया। इस शिविर में 125  शिक्षकों ने भाग लिया। खंड स्वास्थय  अधिकारी डॉ मोनिशा अग्रवाल ने बतायाकि शिविर में गोली देने की विधि ,व् गोली देने के बाद बच्चे की निगरानी करने व् यदि उन्हें थकान महसूस होती है या उलटी आती है तो कैसे उससे निबटना है बताया गया।
डॉ मोनिशा अग्रवाल ने बतायाकि इस दौरान 1  से  19  वर्ष आयु वर्ग के 1 ,72 ,526  युवाओं व् बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी जबकि 1  से 5  वर्ष आयु वर्ग के लगभग 40 ,204  बच्चों की विटामिन ए की खुराक दी जाएगी।
डॉ मोनिशा ने बतायाकि अभी हाल  ही में who  की टीम ने नाहन  के ग्रामीण क्षेत्र से स्टूल के सैंपल भी लिए हैं जिसमे पता चलेगा कि एल्बेंडाजोल की खुराक से क्या लाभ हो रहा है।
उन्होंने सभी से अनुरोध भी किया कि  20  को इस दवा की  खुराक जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *