हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आज नाहन में पुलिस उप महा निरीक्षक गुरुदेव शर्मा की अध्यक्षता में चली हुई है। 15 फरवरी से 20 फरवरी तक पुरुष अभियर्थियों के लिए भर्ती आयोजन किया जा रहा है। इनके लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व् शारीरिक माप दंड प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। आज 1200 अभियर्थियों जिन्हे लोक सेवा आयोग ने एडमिट कार्ड जारी किये हैं उनमे से 947 ने इस परीक्षा में भाग लिया जिनमे से 268 ने यह परीक्षा पास की जबकि 676 अभियर्थी इस परीक्षा में असफल रहे।