Sirmaur Uday

विचार से विकास

नेरवा शिमला का व्यक्ति पोंटा में चरस के साथ गिरफ्तार

सिरमौर जिला के पोंटा साहेब में पुलिस की टीम ने जिला शिमला के नेरवा निवासी प्रदीप कुमार 1. 614 किलो ग्राम  ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक गुप्त सुचना के आधार पर प्रदीप कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी गांव सुदाना डाकखाना भराणु तहसील नेरवा जिला शिमला के रिहायशी कमरे से जोकि फारेस्ट कॉर्पोरेशन सेल डिपो तारू वाला के पास था  से 1.  614  किलो ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की। जिसपर पोंटा साहेब थाना में एन डी पी  एस  एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *