सिरमौर जिला में पोंटा साहिब क्षेत्र में थाना पुरुवाला के तहत दो युवकों जोकि विकास नगर देहरादून के निवासी हैं 323 ग्राम चिट्टा /हेरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि मेहरवाला सड़क पर दो लोग चिट्टा बेचते हैं। जिसपर पुलिस ने छापेमारी की तो इन युवकों से 323 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। ये दोनों सोयब खान पुत्र सलीम खान निवासी वार्ड नंबर 4 जीवनगढ़ तहसील विकास नगर जिला देहरादून उत्तराखंड आयु 22 वर्ष और साकिब शाह पुत्र सोनू शाह निवासी वार्ड नंबर 5 जीवन गढ़ तहसील विकास नगर जिला देहरादून उत्तराखंड आयु 19 वर्ष के रहने वाले हैं। इन दोनों के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट की धारा 21 व् 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। और मामले की जाँच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त नेगी ने मामले की पुष्टि की है।