नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस लगातार अभियान चलाये हुए है और नशे के कारोबारियों को पकड़ने की मुहिम चलाई हुई है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की एस आई यू की टीमजब गश्त पर थी तो उन्हें सुचना मिली कि नाहन के बाल्मीकि बस्ती में रहने वाले सोहन लाल अपने घर से काफी समय से चिट्टा बेचने का कार्य कर रहा है। इस सुचना पर पुलिस ने सोहन लाल के घर में जाकर उसके सामने घर की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान उसके घर से 11. 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया और साथ ही ग्यारह हजार नौ सौ रुपये नकद बरामद किये। पुलिस ने आरोपी सिहं लाल के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इन्हे अदालत में पेश किया अदालत ने आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उक्त मामले में जाँच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बतायाकि जिला पुलिस ने इस वर्ष एन डी पी एस एक्ट में 42 मामले दर्ज किये हैं जिनमे 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।