सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में जहां वर्तमान सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान पहुंचे वहीं शिमला लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने भी इस मौके पर शिरकत की।
दोनों का साथ-साथ स्वागत हुआ साथ-साथ बैठे और दोनों को खूब फूल मालाएं भी पहनाई गईं।
ऐसा बहुत कम होता है जब दो प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के नेता एक मंच साझा करें । यदि साझा भी कर लें तो एक दूसरे को कोसते नजर आते हैं । परंतु नाहन में इस आयोजन ने राजनीति विषय से जुड़े लोगों को सोचने का एक नया विचार दिया।
हिमाचल प्रदेश के यदि दोनों दलों के बड़े नेता मिलकर केंद्रीय मंत्रियों से खुले मन से विकास की मांग करें और उन्हें परवान चढ़ने के लिए मिलकर प्रयास करें तो निश्चित तौर पर प्रदेश के विकास को नई दिशा और नई सोच मिलेगी।
नई पीढ़ी को हिमाचल प्रदेश के नए नेताओं को इस तरह के प्रयोग के बारे में आवश्यक सोचना चाहिए पुरानी ढ़र्रे पर चली राजनीति से हटकर कुछ नया करने की पुरजोर कोशिश करनी चाहिए ।